Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले फरार आरोपी जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में  अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया गया। इसी क्रम में थाना जांजगीर/सायबर टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर केरा रोड पुलिस पेट्रोल पंप के पास जांजगीर के पास आरोपी सन्नू कश्यप निवासी ग्राम मुड़पार थाना नवागढ़ को पकड़ा था जिसके कब्जे से कुल 4320 नग  नशीली टेबलेट कीमती 42768/ रु बरामद किया गया जाकर विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है।
 प्रकरण के आरोपी साथी बाबा उर्फ संतोष सूर्यवंशी निवासी कोसमंदा थाना चांपा जो घटना दिनांक से फरार था जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली टेबलेट 320 नग कीमती 3168/₹ बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना, थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  मुख्य सचिव ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा भवन के कार्यों की समीक्षा गई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!