Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अब 1 नवंबर को रायपुर आएंगे पीएम मोदी, 5 बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

अटल जी की प्रतिमा करेंगे अनावरण

रायपुर,27अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 31 अक्टूबर नहीं, बल्कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मोदी रायपुर में दिनभर में लगातार पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनके बीच में लंच ब्रेक का भी समय नहीं रखा गया है।

प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर की सुबह 7:35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान बी-777 से रवाना होंगे और सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रवाना होकर सुबह 10 बजे वे श्री सत्य साई संजीवनी बाल हृदय अस्पताल, नवा रायपुर पहुंचेंगे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की...

यहां प्रधानमंत्री ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में शामिल होकर हृदय रोग से उबरे 250 बच्चों से मुलाकात करेंगे। लगभग 10:35 बजे वे अस्पताल से रवाना होकर ब्रह्मकुमारी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे ‘शांति शिखर’ भवन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 11:30 बजे तक चलेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 11:35 बजे नवा रायपुर विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। यहां वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कुछ समय के लिए नए विधानसभा भवन में रहेंगे।

Advertisment

इसके बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस समारोह और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

See also  जिला पंचायत सीईओ ने लगाई बिरगहनी च में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों को दी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सुरक्षा और तैयारियां चरम पर
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य पुलिस, एसपीजी और जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नवा रायपुर के सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ट्रैफिक रूट डायवर्जन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!