Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिहार विधानसभा चुनाव : भावना बोहरा को बनाया गया सोनपुर प्रभारी

कवर्धा,12अक्टूबर। पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा की सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। आगामी 6 और 11 नवम्बर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भावना बोहरा को जिला एवं लोकसभा क्षेत्र सारण अंतर्गत सोनपुर विधानसभा क्रमांक 122 के विधानसभा प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को वे पटना प्रदेश भाजपा कार्यालय एवं सारण जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुईं और चुनावी चर्चा में सहभागिता की।

इस जिम्मेदारी के लिए विधायक भावना बोहरा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि 2024 में झारखण्ड में हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भी भावना बोहरा को प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया, लगातार क्षेत्र में दौरा कर जनता से मिली, भाजपा की नीतियों और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों, जनहित की योजनाओं एवं भाजपा के विकासवाद का प्रचार-प्रसार किया गया।

See also  युवती से  दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!