Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शहर की चरमराई विद्युत व्यवस्था के लिए पार्षदों ने अभियंता से की चर्चा…

शहर की चरमराई विद्युत व्यवस्था के लिए पार्षदों ने अभियंता से की चर्चा  
 
जांजगीर-चांपा।विगत कई दिनों से शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरीके से ठप है आए दिन बिजली की आंख मिचौली से शहरवासी परेशान है ऊपर से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वैसे में आधुनिक ऑक्सीजन कहे जाने वाले विद्युत  का प्रवाह ठीक तरीके से ना होना नीम ऊपर से करेला होने वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं पार्षद नागेंद्र गुप्ता, पार्षद डुग्गू प्रधान, पार्षद रंजन कैवर्त ने कार्यपालन अभियंता पी सी महानंदा से बात की। इस पर उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था जल्दी ही चालू हो जाएगी कार्य द्रुत गति से चल रहा है फिर भी हमें एक सब स्टेशन के लिए बरपाली चौक से थाना चौक के बीच जमीन की आवश्यकता है। जिस पर सब स्टेशन बनाए जा सके क्योंकि बढ़ती आबादी से विद्युत की खपत बढ़ चुकी है। सब स्टेशन बन जाने से हनुमान धारा से अतिरिक्त दबाव कम हो जाएंगे और शहर में सब स्टेशन बन जाने से सदर बाजार, सोनार पारा, थाना चौक, संजय नगर जो अभी हनुमान धारा फिडर से चल रहा है वह भी ठीक हो जाएगा और विद्युत व्यवस्था सुधर जाएगी। अभियंता ने बताया कि कोटा डबरी सब स्टेशन को जल्द ही रेलवे से परमिशन मिलते ही कोरबा रोड 132 चांपा से जोड़ दिया जाएगा जिससे भोजपुर कोटा डबरी की विद्युत व्यवस्था और बढ़िया हो जाएगी।

See also  प्रधानमंत्री मोदी ने WAVES समिट 2025 का किया उद्घाटन, इन्हें किया सम्मानित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!