Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जूदेव समर्थक सरपंच लोकेश के केरा गांव में भी हो चुका है 70 फीसदी काम : सीएम, भेंट मुलाकात वाले ग्राम के सरपंच व भोजन कराने वाले परिवार का मुख्यमंत्री निवास में हुआ मिलन व स्नेह भोज…

जूदेव समर्थक सरपंच लोकेश के केरा गांव में भी हो चुका है 70 फीसदी काम : सीएम

भेंट मुलाकात वाले ग्राम के सरपंच व भोजन कराने वाले परिवार का मुख्यमंत्री निवास में हुआ मिलन व स्नेह भोज

जांजगीर-चांपा। भेंट मुलाकात के दौरान योगी घोषणाएं हुई है उसमें से अधिकांश काम पूरे हो चुके हैं। दिलीप सिंह जूदेव के कट्टर समर्थक लोकेश शुक्ला के ग्राम पंचायत केरा में भी 70 फीसदी काम हो चुका है बाकी प्रगति पर है। ये बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में कही। दरअसल मंगलवार 20 जून को मुख्यमंत्री निवास में भेंट मुलाकात वाले ग्राम पंचायतों के सरपंच और सीएम को भोजन कराने वाले परिवार वालों का मिलन वह स्नेह भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा के नवागढ़ ब्लाक अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत केरा के सरपंच लोकेश शुक्ला और सीएम को भोजन कराने वाले बंजारे परिवार के संतोष बंजारे, जागेश्वरी बंजारे, रामबाई तथा सिवनी पंचायत के सरपंच और भोज कराने वाले बरेठ परिवार के सदस्य पहुंचे थे। उक्त जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त अधिकारी गुड्डू लाल जगत के नेतृत्व में पहुंचे थे। इस दौरान निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सरपंचों व ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने जूदेव समर्थक केरा सरपंच लोकेश शुक्ला की जमकर तारीफ की। चर्चा के दौरान मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि लोकेश शुक्ला जी दिलीप सिंह जूदेव की तरह मूंछ भी रखते हैं। वे जूदेव जी के कट्टर समर्थक है और उनके ग्राम पंचायत केरा में भी जो भी घोषणाएं की गई है उनमें 70 फीसदी काम पूरे हो गए है, शेष प्रगति पर है।

See also  हरियाली तीज उत्सव में आकृति रि-लोडेड थीम की मची धूम, एबीवीटीपीएस के आकृति महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!