Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एक दिन में कितने आंवला खाएं?

आयुर्वेद के मुताबिक आंवला खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से आंवला खाकर आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितने आंवला को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको आंवला खाने के फायदों के साथ-साथ इस सवाल के सही जवाब के बारे में भी बताएंगे।

रोज एक से दो आंवला खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में एक से दो कच्चे आंवला का सेवन किया जा सकता है। हर रोज कच्चा आंवला खाना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। वहीं, अगर आप आंवला जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहते हैं, तो 20 से 30 मिलीलीटर जूस पी सकते हैं।

See also  BREAKING NEWS:रायगढ़ में धारदार हथियार से युवक की हत्या गले-सीने पर चोट के निशान रेल पटरी पर लहूलुहान हालत में मिली लाश...

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम

आंवला में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आप कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आंवला का सेवन करना शुरू कर दीजिए क्योंकि आंवला आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

Advertisment

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आंवला दिल की सेहत को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है यानी हर रोज आंवला खाने से दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स को भी आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आंवला में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकता है।

See also  ED का ताबड़तोड़ एक्शन! महादेव ऑनलाइन बुक केस में 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

(इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!