Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में जन्मा ‘जलपरी’ जैसा शिशु, अद्भुत रूप देख दंग रह गए डॉक्टर, फिर जन्म के कुछ ही देर बाद कांप उठे लोग

धमतरी, 03 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में एक ऐसे शिशु का जन्म हुआ जिसे देख डॉक्टर से लेकर पूरा अस्पताल स्टाफ दंग रह गया। यह नवजात हूबहू जलपरी जैसा दिख रहा था।

धमतरी जिला अस्पताल में एक 28 साल की महिला डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन जैसे ही शिशु का जन्म हुआ वहां मौजूद डॉक्टर और नर्सें खुद भी हैरान रह गए। दरअसल इस नवजात शिशु का शरीर सामान्य बच्चों जैसा नहीं था। उसके केवल एक ही पैर थे और निचला हिस्सा जुड़ा हुआ था ठीक वैसा ही जैसा लोग अक्सर कहानियों में जलपरी का रूप सुनते हैं। अस्पताल स्टाफ से लेकर मरीजों के परिजन तक हर कोई इस अद्भुत शिशु को देखने पहुंच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर चेहरा हैरत से भरा हुआ था।

See also  CGPSC Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के स्नातक पास युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी, CGPSC में अधीक्षक पद पर निकली भर्ती

हालांकि अफसोस की बात यह रही कि जन्म के कुछ देर बाद ही शिशु की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामलों की मुख्य वजह Congenital Disorder यानी जन्मजात विकार होते हैं और ऐसे केस बेहद ही दुर्लभ देखे जाते हैं। यानी धमतरी में जन्मा यह दुर्लभ शिशु भले ही इस दुनिया में कुछ देर ही रह पाया लेकिन अपने अनोखे रूप की वजह से हर किसी को हैरत में डाल गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!