Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गेमन पुल, भुंडी पुल व जांजगीर-पिथमपुर मार्ग निर्माण की मिलेगी शीघ्र स्वीकृति…

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने हसदेव नदी पर निर्मित गेमन पुल के स्थान पर नवीन पुल निर्माण, लछनपुर के पास भुंडी नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण तथा जांजगीर-पिथमपुर मार्ग के शीघ्र निर्माण के लिए लोक निर्माण मंत्री श्री अरूण साव को पत्र प्रेषित किया था। विधायक जी द्वारा पे्रषित पत्र को आवश्यक कार्यवाही के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव को अग्रेषित किया गया है। ज्ञात हो कि उक्त कार्यो की स्वीकृति के लिए विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के द्वारा प्रमुखता से मांग की गई थी। विधायक की मांग पर इन कार्यो को बजट में शामिल किया गया था। कार्यो में तीव्रता लाने के लिए रायपुर प्रवास के दौरान ब्यास कश्यप अनेकों बार विभागीय मंत्री से मिले तथा उन्हे ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में 28 अगस्त को रायपुर प्रवास के दौरान ब्यास कश्यप ने उक्त कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए पत्र लोक निर्माण मंत्री को सौंपते हुए निवेदन किया कि ये सभी कार्य जनहित में अत्यावश्यक हैं तथा ये वर्षो पुरानी मांगें हैं। हसदेव नदी पर निर्मित गेमन पुल अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। इसको जैसे-तैसे मरम्मत कराकर कार्य लिया जा रहा है। शीध्र ही नये पुल का निर्माण नही किया जाता है तो कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। इसी प्रकार ग्राम लछनपुर के पास भुंडी नाला में निर्मित पुल वर्षो पुराना है तथा रोड लेवल से काफी नीचे बना है जिससे बरसात के दिनों में इस पुल के ऊपर से पानी बहता है। इस पुल पर कई गंभीर घटनाएं भी घटित हो चुकी है। जांजगीर-पिथमपुर मार्ग की बात करें तो यह मार्ग अत्यंत ही खराब हो चुका है। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस मार्ग से आवागमन अत्यंत दुष्कर है। इस मार्ग में नवीन सड़क निर्माण के लिए ग्रामवासी चक्काजाम भी कर चुके हैं। विधायक ब्यास कश्यप की बातों को लोक निर्माण मंत्री श्री अरूण साव ने बड़ी गंभीरता से सुना तथा उपरोक्त कार्यो की स्वीकृति हेतु अग्रिम कार्यवाही के लिए पत्र सचिव, लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किया है। उम्मीद है कि उपरोक्त सभी कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होंगे तथा लोगों की समस्याओं का निदान हो सकेगा।

See also  एनएच हाईवे पर हुई लूट वारदात का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!