Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bihar Election 2025: अमित शाह ने बताया कब होगा सीट बंटवारे का ऐलान, कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा लक्ष्य

Bihar Election 2025: चुनावी ऐलान से पहले बिहार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि दुर्गापूजा के बाद सीट बंटवारे का ऐलान होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और मजबूत है. उन्होंने भरोसा जताया कि दुर्गापूजा के बाद सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा और सभी घटक दल एक-दूसरे के प्रत्याशियों को भाजपा का उम्मीदवार मानकर काम करेंगे.

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को क्या टास्क दिया?

गृह मंत्री ने सबसे पहले समस्तीपुर के सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज में मिथिला और तिरहुत क्षेत्र के 11 सांगठनिक जिलों से आए 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बूथ की जीत ही समूची चुनावी जीत की कुंजी है. कार्यकर्ताओं को टास्क देते हुए शाह ने स्पष्ट कहा कि उत्तर बिहार की सभी सीटें एनडीए के खाते में जानी चाहिए.

See also  BREAKING NEWS:बालकों जिले में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक घायल

घुसपैठियों को चुन-चुनकर किया जाएगा बाहर
इसके बाद फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह का भाषण और धारदार रहा. यहां पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडल से जुटे करीब चार हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने घुसपैठियों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. शाह ने कहा कि यदि भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनी तो अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जैसे सीमावर्ती जिलों से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा.

शाह ने कार्यकर्ताओं से की खास अपील

Advertisment

उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने, प्रगति और समृद्धि के पथ पर ले जाने तथा जंगलराज की वापसी रोकने का संकल्प है. शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 160 से अधिक सीटें जीतकर एनडीए की सरकार को मजबूत करें.

See also  नवनियुक्त अध्यक्ष सनम जांगड़े के कल प्रथम जांजगीर आगमन को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ता ने की भव्य स्वागत की तैयारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!