Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : हत्या मामले में बड़ा खुलासा : 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शव रेलवे पटरी पर फेंककर सजाया गया आत्महत्या दिखने वाला करनामा

रायपुर : थाना खमतराई एवं एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो मृतक की हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे पटरी पर फेंकने का प्रयास कर रहे थे। घटना 10 सितंबर 2025 को उरकुरा रेलवे लाइन के पास हुई थी, जहाँ एक अज्ञात पुरुष मृत पाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत गला दबाने और सिर पर चोट लगने से मानी गई।

Raipur Crime : जांच में यह खुलासा हुआ कि मृतक की पहचान ओमकार ओझा (27 वर्ष, मूल निवासी बक्सर, बिहार) के रूप में हुई। आरोपियों ने उसे पहले मारा, फिर शव को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर आत्महत्या जैसा दिखाने की योजना बनाई। ई-रिक्शा, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। आरोपी अजय दास मानिकपुरी अभी फरार हैं, जबकि भानू, कमलेश और पीकेश नामक अन्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

See also  AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

प्राथमिकी धारा 103(1) and B.N.S. के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने यह मर्ग (MURD) प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. भानू दास मानिकपुरी पिता धरम दास मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोटयारीडीह थाना हथबंध जिला भाटापारा बलौदाबाजार। हाल पता – किराये का मकान दौलत किराना दुकान के सामने बंजारी नगर रावभाठा थाना खमतराई रायपुर।

Advertisment

02. पीकेश मानिकपुरी पिता सुखदास मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी बंजारी नगर रावभाठा दौलत किराना दुकान के सामने वाली गली थाना खमतराई रायपुर।
03. कमलेश दास पिता दशरथ दास उम्र 21 साल निवासी बंजारी नगर शिव मंदिर के पास दौलत दुकान के सामने वाली गली में रावाभाठा थाना खमतराई रायपुर।           04. संजय निषाद पिता दिलीप निषाद उम्र 18 साल निवासी आजाद नगर चौक रावभाठा थाना खमतराई रायपुर।

See also  बिलासपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोल व्यापारी प्रवीण झा के ठिकानों पर की छापेमारी

कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, प्रमोद वर्ठी, खिलेश्वर सिंह राजपूत, सुरेश देखमुख, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. हिमांशु राठौड़, अविनाश देवांगन, बीरेन्द्र बहादुर सिंह, संदीप सिंह, भूपेन्द्र मिश्रा, राजकुमार देवांगन, विजय बंजारे, कलेश्वर कश्यप तथा थाना खमतराई उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर एवं आर. सुमित वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!