Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अपने ही खिलाड़ी ने लगवाया पाकिस्तान पर ‘जु्र्माना’, बीच मैदान पर की बचकानी गलती

नई दिल्ली,26सितम्बर : एशिया कप 2025 के सुपर-4 में करो या मरो वाले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली. 28 सितंबर को इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में उसका सामना भारत से होगा. बांग्लादेश के खिलाफ इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसकी सजा टीम को भुगतनी पड़ी. इस खिलाड़ी की इस बचकानी गलती को देखकर फैंस भी हैरान रह गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मोहम्मद हारिस ने की बच्चों जैसी गलती
बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम एक-एक रन के जूझ रही थी. इस दौरान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने बच्चों जैसी गलती कर दी, जिसकी वजह से पाकिस्तान को एक रन का नुकसान हो गया. मोहम्मद हारिस से ये गलती पाकिस्तान की पाारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई. उस समय क्रीज पर कप्तान सलमान आगा भी मौजूद थे.

See also  भाई बहन के रिश्ते के साथ-साथ हर सामाजिक संबन्ध को मजबूत करता है रक्षाबंधन - गगन जयपुरिया...

हुआ ये कि 10वें ओवर की आखिरी गेंद बांग्लादेश के गेंदबाज मेहदी हसन ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी. सलमान आगा ने इस गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला. इस दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ी से मिस फील्ड हो गया, इसकी वजह से सलमान आगा और मोहम्मद हारिस को दूसरा रन लेने के मौका मिल गया. हालांकि रीप्ले में दिखा कि पहला रन पूरा करते समय मोहम्मद हारिस अपना बल्ला क्रीज के अंदर रखना भूल गया. इसकी वजह पाकिस्तान को एक रन का नुकसान हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपनी गलती पर मोहम्मद हारिस को भी हंसी आ गई. इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने दूसरी बड़ी गलती की.

See also  राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने नवागढ़ जनपद के ग्रामों का किया निरीक्षण

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ऐसे गंवाया रन का आउट का मौका
इस मैच में केवल मोहम्मद हारिस ने ही बड़ी गलती नहीं की, बल्कि कुछ और खिलाड़ियों ने भी बीच मैदान में ऐसी गलती की, जिसे देखकर सभी की हंसी छूट गई. ये वाकया हुआ बांग्लादेश की पारी के दौरान. बांग्लादेश की पारी के दौरान पांचवां ओवर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी कर रहे थे. इस ओवर की पहली गेंद शाहीन ने चौथे स्टंप लाइन पर एक बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी. बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदय ने गेंद को हल्के हाथों से पॉइंट की खेला.

नॉन स्ट्राइक पर खड़े सैफ हसन ये सोचकर दौड़ पड़े कि इसमें एक रन का मौका है. हालांकि, हृदय अपनी क्रीज से नहीं हिले. इससे दोनों बल्लेबाज पिच के एक ही छोर पर आ गए. पाकिस्तान के फील्डर सैम अय्यूब ने गेंद उठाकर नॉन-स्ट्राइकर छोर की ओर थ्रो फेंका. इस दौरान सैफ भी दौड़ पड़े थे. हालांकि स्टंप के पीछे गेंद पकड़ने वाला कोई नहीं था. जब तक गेंद को दूसरा खिलाड़ी पकड़ता तब तक सैफ क्रीज में पहुंच चुके थे. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisment

हालांकि इस दो बड़ी गलतियों के बावजूद पाकिस्तान ने ये मुकाबला 11 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बना ली.

See also  Rose News : गुलाब के पौधे की देखभाल के आसान तरीके, फूलों से महकता रहेगा बगीचा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!