Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व विधायक चंदेल ने माँ मनका दाई मंदिर में टेका मत्था…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं पूर्व विधायक नारायण चंदेल जी ने आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। आचार्य पंडित दुर्गेश महराज ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन कराया। माँ मनका दाई समिति के सचिव उपेन्द्र तिवारी जी ने चुनरी भेट कर उनका स्वागत किया एवं मंदिर की व्यवस्था नवरात्रि पर हो रही विशेष पूजा अर्चना के बारे मे चर्चा किया। तिवारी जी ने बताया कि यहां मां के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। विधि-विधान से मनकादाई मां की पूजा-अर्चना की जा रही है।
 इस अवसर पर विवेका गोपाल,ग्राम पंचायत खोखरा के सरपंच भाजपा नेता दुर्गा अजय राठौर, भाजपा के कार्यकर्ता विकास श्रीवास, सुमेर राठौर एवं माँ मनका दाई समिति के सदस्य लालू थवाईत, टिकम थवाईत, टिल्लू  देवांगन एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

See also  गुरु घासीदास बाबा के संदेश एवं विचार मार्गदर्शक व प्रेरक : विधायक शेषराज हरबंश, तीन दिवसीय सतगवां सतनाम मेले का किया शुभारंभ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!