Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Accident News:दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत…

बिलासपुर,25सितम्बर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटकू अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चोरभट्ठी खुर्द का रहने वाला 25 वर्षीय ओम प्रकाश केंवट, जो नंद कुमार केंवट का बेटा था, सुबह करीब 6:30 बजे अपनी स्पेलेण्डर बाइक (क्रमांक CG10BT0644) से ट्रैक्टर चलाने के लिए नौरोती कापा जा रहा था। तभी लगभग 6:45 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने लापरवाहीपूर्वक सामने से उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

सिर पर गंभीर चोट

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओम प्रकाश को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतक के ट्रैक्टर मालिक शिव कुमार यादव ने उसके परिवार को दी, जिसके बाद पिता नंद कुमार मौके पर पहुंचे और बेटे को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

See also  विकास के नए रास्ते खोलेंगी छत्तीसगढ़ की सड़केः मुख्यमंत्री, बीते साढ़े चार वर्षों में सड़कें एवं पुलों के 7 हजार 406 कार्यों के लिए 16 हजार 670 करोड़ रूपए की स्वीकृति...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!