Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पत्नी और भाजपा नेता के बेटे को शारीरिक संबंध बनाते देखा, फिर सुसाइड नोट लिख शख्स ने लगाई फांसी

बिलासपुर,25 सितम्बर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के बेलपान गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने जो सुसाइड नोट छोड़ा, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। मृतक देवलाल मरकाम उम्र 52 वर्ष ने 21 सितंबर को फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी का गांव के ही रहने वाले दद्दू कौशिक के साथ अवैध संबंध है।

देवलाल ने आरोप लगाया है कि उसने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में आ गया और आखिरकार उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस पर आज बेलपान गांव के दर्जनों ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि दद्दू कौशिक के पिता भाजपा नेता हैं, इसी कारण तखतपुर पुलिस आरोपी पर अपराध दर्ज नहीं कर रही और ना ही कोई कार्रवाई कर रही है।

See also  श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी को, जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम, सक्ती जिले के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम...

ग्रामीणों ने सख्त मांग की है कि आरोपी पर तुरंत कार्रवाई हो और मृतक को न्याय मिले। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि वह सुसाइड नोट और अन्य सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है।और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। देवलाल मरकाम की आत्महत्या ने पूरे बेलपान गांव को झकझोर दिया है। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। ये आने वाला वक्त ही बताएगा कि मृतक को न्याय मिलेगा या नहीं।

See also  RAIPUR:पिस्टल से केक काटा फिर ठांय-ठांय, किंग विकास ने रायपुर पुलिस को दी चुनौती...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!