Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG में इंजीनियर के नेटवर्क का भंडाफोड़, नशीली दवाओं के साथ तीन सहयोगी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े नशीली दवाओं के नेटवर्क का खुलासा किया है। इंजीनियर वैभव खंडेलवाल के पास से 4 दिन पहले नशे में उपयोग की जाने वाली 17,208 गोलियां और 12 सिरप जब्त किए गए थे। अब पुलिस ने वैभव के तीन सहयोगियों कुणाल यादव, वासु सिंह राजपूत और अब्दुल अलीम को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वैभव ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर पहले फर्जी कंपनी बनाई और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से खुद को बड़ी दवाओं का सेलर बताकर नशीली दवाओं का कारोबार शुरू किया था। पूछताछ में वैभव ने पुलिस को अपने सहयोगियों की भूमिका बताई। ये सभी आरोपी ग्राहकों को खोजने और दवाओं की बिक्री में अहम भूमिका निभा रहे थे।

See also  Raigarh News: एसपी ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपियों ने महिला की साड़ी से ही गला घोंटकर की हत्या, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे खुला राज…पढ़िए पूरी खबर…

पुलिस ने आरोपियों के पास से भी नशीली दवाएं बरामद की हैं। आरोपी कुणाल यादव से अल्प्रज़ोलम की 1 स्ट्रिप (10 गोलियां), वासु सिंह राजपूत से 2 स्ट्रिप (20 गोलियां) और अब्दुल अलीम से कुल 15 गोलियां जब्त की गई हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान सभी आरोपी नशीली दवाओं की बिक्री के लिए ग्राहक खोज रहे थे। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में लगी हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!