छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
आपसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने चाकू से की बडे भाई की हत्या, आरोपी को चौकी नैला पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। आपसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने चाकू से की बडे भाई की हत्या के मामले में आरोपी को चौकी नैला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस प्रकार है कि मर्ग जांच पर पाया गया कि आरोपी जितेश सूर्यवंशी दिनांक 21 सितम्बर 2025 के सुबह 09:00 बजे के नैला भाठापारा के पास अपने बडे भाई को तुम यहां से घर चले जाओ नही तो तुम्हे जान मार दूगां कहकर गुस्से मे आकर अपने बडे भाई मुकेश सूर्यवंशी को धारदार चाकू से गले के पास को मार दिया जिससे मुकेश के गले मे गहरा चोट लगने से मुकेश जमीन पर गिरकर अचेत हो गया गले में गहरा चोट लगने से मुकेश सूर्यवंशी की मृत्यु हो गया। मर्ग जांच पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 874/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में तत्काल FSL टीम के साथ मौका घटनास्थल पहुंचकर मर्ग जांच कार्यवाही में लेकर चौकी नैला पुलिस द्वारा आरोपी जितेश सूर्यवंशी उर्फ भन्नी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर घटना मे प्रयुक्त धारदार चाकू को आरोपी के कब्जे से बराबद कर विधिवत गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर चौकी प्रभारी नैला, सउनि शेख सफी उल्लाह, प्रधान आरक्षक जगदीश अजय, भीम श्रीवास, सतीष राणा, राधेश्याम पूर्णा, रूद्र नारायण कशयप, म.प्र.आर. राजकुमारी खुंटे आरक्षक गोपाल राजवाडे, नवीन तरूण, द्वारिका साहू, डीके साहू, संतोष रात्रे, चंद्रशेखर कंवर, संदीप मरावी, महिला आरक्षक निरमा टोप्पो एवं चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



