Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING : स्कॉर्पियो वाहनों से बरामद हुए 6 करोड़ 60 लाख रुपये, हवाला कनेक्शन की आशंका

दुर्ग। कुम्हारी पुलिस ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महाराष्ट्र पासिंग स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई, जब मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहनों को रोका।

गाड़ियों में कुल चार लोग सवार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इतनी बड़ी रकम की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है, और आगे की जांच जारी है।

प्राथमिक जांच में इस रकम के हवाला कारोबार से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी भारी नकदी का मालिक कौन है और यह रकम कहां पहुंचाई जानी थी। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है।

See also  गांव चलो–बस्ती चलो अभियान : घुठिया में सभापति राजकुमार साहू द्वारा जनसंपर्क कर समस्याओं का किया समाधान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!