Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नक्सलियों की शांति वार्ता पर गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान, बोले – आम लोगों की हत्या बंद करें, IED भी हटाएं

रायपुर। नक्सलियों द्वारा शांति वार्ता के लिए भेजे गए पत्र पर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर नक्सली शांति वार्ता चाहते हैं, तो सबसे पहले आम नागरिकों की हत्या बंद करें और प्लांट किए गए आईईडी (IED) को हटा लें। शर्मा ने बताया कि उन्हें नक्सलियों की ओर से दो पत्र प्राप्त हुए हैं – एक पोलित ब्यूरो सदस्य का, और दूसरा तेलंगाना से एक जूनियर कैडर द्वारा भेजा गया पत्र है।

शराब घोटाले पर भी दी प्रतिक्रिया

वहीं शराब घोटाले को लेकर ईडी की जांच पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रशासन पर भारी दबाव था, जिसकी वजह से कई अच्छे अधिकारी भी फंस गए। उन्होंने कहा कि अब हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और कांग्रेस भवन तक पैसों के कार्टून पहुंचने जैसी घटनाएं सच्चाई को उजागर कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में शराब व्यापार के लिए बाहरी लोगों को संरक्षण दिया गया।

See also  25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन, युवा पहलवानों ने दिखाया दमखम, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर संभाग ने जीता ओवरऑल चौम्पियन का खिताब...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!