Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सभापति राजकुमार साहू ने ग्राम पंचायतों में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई स्वच्छता शपथ,
 
जांजगीर-चांपा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू ने किया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर आमजन को इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया तथा स्वच्छता अभियान चलाते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को प्रेरित किया। सभापति श्री साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने चांपा स्थित मुक्तिधाम एवं चंडी दाई मंदिर पहुंचकर हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और खरपतवार को हटाया। इस अवसर पर श्री साहू ने सभी लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। इस अवसर पर सभी को स्वच्छता ही सेवा की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ 
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सभापति श्री साहू ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल कार्यक्रम भर नहीं है बल्कि, यह सभी की जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। यदि हर नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास को साफ रखे तो पूरा जिला आदर्श बन सकता है।

See also  बिलासपुर में महतारी वंदन योजना के नाम पर ठगी: फर्जी डॉक्टर बनकर महिलाओं से 88 हजार से अधिक की ऑनलाइन ठगी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!