Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में न्यूड पार्टी कांड का धमाका! आधी रात छापेमारी, पब-बार पर ताले… पुलिस ने 18 जगहों पर कसा शिकंजा

होटल-ढाबों में अवैध शराब परोसने और देर रात तक खुला रखने का खुलासा, लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी,

रायपुर। राजधानी रायपुर में हाल ही में न्यूड पार्टी का राज़ खुलने के बाद माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच पुलिस ने आधी रात को धावा बोलते हुए उन पब, बार, क्लब और ढाबों पर शिकंजा कस दिया जो नियम तोड़ते हुए देर रात तक खुले पाए गए।

15 सितंबर की रात एंटी क्राइम एंड साइबर (एसीसीयू) यूनिट की मदद से 15 से ज्यादा टीमों ने छापेमारी की। कार्रवाई में 18 संस्थान नियम तोड़ते पाए गए, जिनमें तेलीबांधा का हाइपर क्लब, शीतल इंटरनेशनल का जूक पब, मोका बार एंड रेस्टोरेंट, सिमर्स बार, होटल फ्लोरेंस, नवा रायपुर का आईपी क्लब और पियानो क्लब शैमरॉक गार्डन शामिल हैं। यहां ग्राहकों को अवैध तरीके से शराब भी परोसी जा रही थी।

See also  कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये कच्चा फल...

सिर्फ पब ही नहीं, कई ढाबे भी देर रात तक खुले मिले। इनमें एमपी किचन जोरा, शेफ किचन मरीन ड्राइव, स्नो बेरी आईलैंड मरीन ड्राइव, ढाबा शाबा विधानसभा, प्रिंस ढाबा विधानसभा और राजू ढाबा विधानसभा शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ पंचनामा तैयार कर जिला प्रशासन और नगर निगम को रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही इन संस्थानों के आबकारी और गुमास्ता लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखने वाले किसी भी होटल, ढाबे या पब को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, लेट नाइट ड्रिंक और घूमने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। बीते 15 दिनों में 91 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर केस कोर्ट भेजा गया है।

Advertisment

प्रशासन का साफ कहना है – “निगरानी लगातार जारी रहेगी और दोबारा नियम तोड़ने वालों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

See also  कलेक्टर का बलौदा विकासखंड क्षेत्र में मैराथन दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा, जर्वे ब, जावलपुर, महुदा ब, ढोरला व करमंदा में किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!