Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मारेगी… ये इंडिया की पक्की टीम है, शोएब अख्तर ने इस गलती पर पाकिस्तान को दे दी वॉर्निंग

नई दिल्ली,15 सितंबर : शोएब अख्तर खुद पाकिस्तान से हैं. लेकिन, सच को सच और झूठ को झूठ बोलने से कतराते नहीं है. इसी की मिसाल देखने को मिली, जब उन्होंने टीवी शो पर बैठकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हुई गलती का ना सिर्फ भंडाफोड़ किया बल्कि उसे वॉर्निंग भी दे दी. उन्होंने सलमान आगा एंड कंपनी को चेताते हुए कहा कि ये इंडिया की पक्की टीम है, मारेगी ही. शोएब अख्तर का इशारा पाकिस्तान क्रिकेट टीम की उस गलती की ओर था, जो टीम में मौजूद स्पिनर्स से जुड़ा था.

शोएब अख्तर ने 4 स्पिनर खिलाने पर उठाए सवाल
पाकिस्तान की ताकत उसकी तेज गेंदबाजी रही है. लेकिन, भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के मुकाबले में उसने अपनी उस ताकत से परे जाकर टीम में 4 स्पिनर खिलाए. पाकिस्तान की प्लेइंग XI में पेसर के नाम पर सिर्फ शाहीन अफरीदी ही थे. शोएब अख्तर, जो कि खुद पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज आंके गए हैं, उन्होंने अपने देश की टीम से हुआ उस चूक को उजागर करते हुए साफ लहजे में कहा कि क्या आपको लगता है कि भारत की टीम में एक भी बल्लेबाज ऐसा है, जिसे स्पिन खेलना ना आता हो.

See also  राजिम में सावन की पहली सुबह, कुलेश्वर नाथ महादेव के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…

ये इंडिया की पक्की टीम है, स्पिन को मारेगी- अख्तर
शोएब अख्तर ने कहा कि स्पिन भारतीय बल्लेबाजों की ताकत रही है. ऐसे में उनके खिलाफ ज्यादा स्पिनर्स को खिलाना कुल्हाड़ी पर पैर मारने जैसा है. उन्होंने कहा कि ये इंडिया की पक्की टीम है, जिसे स्पिन खेलना अच्छे से आता है. और ये फिर मारेगी ही.

पाकिस्तान के ज्यादा स्पिनर्स खिलाने पर इरफान पठान भी उठा चुके सवाल
जिस तरह शोएब अख्तार पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में पेसर के नहीं होने से हैरान दिखे. ठीक वैसे ही भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान भी उसी बात पर दंग दिखे. खैर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपनी उस गलती का खामियाजा मिल गया. और, अब तो शोएब अख्तर ने वॉर्निंग भी दे दी कि आगे भी ऐसा ही रहा तो ऐसे ही मार खाते रहोगे.

See also  33KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! ₹6.26 लाख वाली इस कार पर टूट पड़े ग्राहक

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
एशिया कप 2025 के मुकाबले में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए थे. जवाब में 128 रन के लक्ष्य का पीछा भारत ने 25 गेंद बाकी रहते हुए ही कर लिया. उसने ये लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल किया. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने छक्का मारकर जीत की स्क्रिप्ट लिखी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!