Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Breaking News: कोरबा में गोलीबारी की घटना, CRPF जवान ने दो लोगों की ली जान

कोरबा, 10 सितम्बर। कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के भिलाई बाजार में एक सीआरपीएफ जवान ने परिवारिक विवाद के चलते दो लोगों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का कारण सामने आया है। गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  फर्जी E-Challan मैसेज और वेबसाइड/ऐप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी लोगों से खतरा: जांजगीर-चांपा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!