Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, अंतरजिला डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश…

जांजगीर-चांपा। खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह का शिवरीनारायण पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घेराबंदी कर स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा और मौके से 1280 लीटर डीजल, स्कॉर्पियो वाहन, ताला तोड़ने के औजार सहित कुल 13.32 लाख रुपये का माल जब्त किया।

इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दिलेश कुमार कुर्रे, अन्नू सांण्डे और विजय कुमार साहू शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवरीनारायण प्रवीण कुमार द्विवेदी व टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

See also  Akhanda 2 Release Date: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म के लिए बढ़ गया फैंस का इंतजार, 4 साल पहले की थी बंपर कमाई

गिरोह लंबे समय से जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायगढ़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े ट्रेलरों की टंकियों का ताला तोड़कर डीजल चोरी कर रहा था। चोरी किया गया डीजल ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कॉर्पियो से सप्लाई किया जाता था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में भागने लगे। अंततः फिल्मी अंदाज में रास्ता जाम कर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) संगठित अपराध सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!