Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

“प्रधानमंत्री सड़क योजना से बदली जांजगीर-चांपा की तस्वीर, शिक्षा से लेकर विकास तक गांवों में आया नया उजाला”

जांजगीर-चांपा। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहुंचविहीन पीवीटीजी बसाहटों को पक्की संपर्क सड़कों के जरिए मुख्य रास्तों से जोड़ा जा रहा है। पीएम जनमन के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से पक्की सड़कों का निर्माण कर जनजाति समूहों वाले बसाहटों के 100 या अधिक की आबादी वाली प्रत्येक बसाहट के लिए सड़क कनेक्टिविटी के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है। इन सड़कों से आवागमन सुलभ होने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, दैनिक कामकाज के लिए गांव से शहर आवागमन की बेहतर सुविधा लोगों को मिल रही है,जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा ब्लॉक के दल्हा पहाड़ क्षेत्र के ग्राम-पिपरदा के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हमारे जांजगीर-चाम्पा जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र मै प्रधानमंत्री सड़क योजना से ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीण जीवन शैली में भी सुधार आ रहा है। गांव गांव में सड़क बनाए जाने से ग्रामीण सीधे तौर पर व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ने लगे हैं।
जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा ब्लॉक के ग्राम-आदिवासी,चंगोरी,एवं पिपरदा,चंदनिया पहाड़ के चारो ओर प्रधानमंत्री सड़क योजना की जाल बिछी हुई है।प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण किया गया,जिससे जांजगीर-चाम्पा जिले के हमारी ग्राम-पंचायत सीधे जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालय से जुड़ गए।
जांजगीर-चांपा जिले में आता है पहले हमारे गांव पिपरदा दल्हा में कच्ची सड़क पर काफ़ी दिक्कत होती थीं,आने जाने में,लेकिन हमारे गांव पिपरदा दल्हा में ज़ब से प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से पक्की सड़क बनी है,तब से हमें आने जाने में सुविधा मिल रही है,हमारा गांव जांजगीर-चाम्पा जिले के अंतिम छोर में बसा गांव है,हम लोग बिलासपुर जिले पढ़ने जाते है, पहले हमारे गांव में शिक्षा ब्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन सड़क बन जाने से अब शिक्षा ब्यवस्था में सुधार हुई है,सरकार का धन्यवाद करते है,की जिले के अंतिम छोर में बसे हमारा गांव क़ो प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से जोड़ दिया गया है,
जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालय से जुड़ने के कारण हम लोगों को विभिन्न तरह की सुविधाएं जैसे-बड़े बाजार,हाट, अस्पताल,उच्च शिक्षा आदि की सुविधा प्राप्त हुई।सड़क सुविधा प्राप्त हो जाने से लोगों की जीवन शैली में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।
लोग अपनी सुविधा अनुसार मोटर साइकिल, ट्रैक्टर,कार आदि का उपयोग करने लगे, जिससे समय की बचत हो रही है। ट्रैक्टर आदि का उपयोग करने से कृषि उत्पादन में भी वृद्घि हुई है। कृषि उत्पादन एवं अन्य संसाधनों की वृद्घि से देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक सुधार हुआ है।साथ ही लोगों को सुलभ और सहज आवागमन का आनंद भी मिलने लगा है।
ऐश्वर्य वर्मा ने बताया की इस वर्ष हम सभी छत्तीसगढ़ वासी रजत जयंती बना रहे है, छत्तीसगढ़ स्थापना की और साथ ही प्रधानमंत्री सड़क योजना का स्थापना क़ो भी 25वर्ष हो चुकी है,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की शुरुआत 25 दिसंबर, 2000 को की गई थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंबद्ध ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसमों में सड़क संपर्कता प्रदान करना है,ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक सेवाओं तक पहुँच बढ़ सके.
जांजगीर-चांपा जिले में कुल 696 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क योजना बनाई जा चुकी है, जैसे-जैसे,प्रस्ताव आ रहा है वैसे-वैसे प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कार्य तेजी से की जा रही है,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत गांवों तक सड़क संपर्क बढ़ने से बच्चों को स्कूल जाने में आसानी हुई है,जिससे उनकी उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है,
स्कूलों तक पहुंच सड़क संपर्क
बेहतर होने से बच्चे अब आसानी से स्कूल जा पा रहे हैं, जिससे उनकी उपस्थिति बढ़ी है।
शिक्षा की गुणवत्ता
बेहतर सड़क संपर्क के कारण शिक्षकों और संसाधनों की उपलब्धता भी बढ़ी है,जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
आधुनिक सुविधाएं
हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सीधे तौर पर शिक्षा को लक्षित नहीं करती है, लेकिन इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और पहुंच में सुधार हुआ है। शिक्षा के लिए विशिष्ट पहल, जैसे कि पीएम योजना,भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएसडी–स्वनिति इनिशिएटिव की ‘मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट का किया विमोचन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!