Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला करने वाले 03 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के लेग गार्ड, डंडा एवं चाकु नुमा हथियार को बरामद किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा-109, 296, 115 (2) 351(2), 3 (5) BNS के तहत कार्यवाही की गई।
प्रार्थी नवीन देंवागन थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28 अगस्त 25 के रात्रि 9:30 बजे उसका भाई धीरज देवांगन अपने दुकान कचहरी चौक को बंद कर रहा था उसी समय सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर एवं जान से मारने की नियत से लोहे के लेग गार्ड, डंडा एवं चाकु नुमा हथियार से मारपीट किए मारपीट होता देख पास का दुकानदार बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट किए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपीगण
01. कमलेश देवांगन उम्र 33 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01, थाना चाम्पा जिला जांजगीर
02. अखिलेश देवांगन उर्फ राजू देवांगन उम्र 26 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा
03. पंचराम पटेल उम्र 28 साल साकिन ग्राम परसखोल थाना बसना, जिला महासमुद हाल मुकाम हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर एवम उपनिरीक्षक सत्यम चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Raigarh: कापू में विकास को मिली नई रफ्तार: वित्त मंत्री ने किया तहसील भवन और 7.96 करोड़ के पुल का लोकार्पण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!