Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा, ग्रामीणों ने पटाखे और आग जलाकर भगाया, 50 किसानों की फसल को नुकसान

कोरबा, 30 अगस्त। कोरबा जिले में हाथियों के एक बड़े झुंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन मंडल कटघोरा में 52 हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इनमें से 44 हाथी खेतों में पहुंच गए। ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़े और आग जलाई। इसके बाद हाथियों का झुंड खेतों से निकलकर सड़क पार कर जंगल की ओर भाग गया। वर्तमान में 44 हाथी कोरबा के आसपास और 8 हाथी पसान रेंज में घूम रहे हैं।

हाथियों के साथ शावक भी

स्थानीय लोगों के अनुसार, झुंड में नन्हे शावक होने के कारण हाथी गांव के आसपास नहीं जा रहे हैं। हाथियों का झुंड दिन में साल्ही पहाड़ में रहता है और शाम होते ही भोजन की तलाश में खेतों में पहुंच जाता है। बांगो बांध का डुबान क्षेत्र नजदीक होने के कारण हाथी इस क्षेत्र में अधिक समय बिता रहे हैं।

See also  बंगाल में ‘शुभेंदु युग’! CM शुभेंदु के साथ दिलीप घोष समेत 5 नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

50 किसानों की फसलों को नुकसान

चोटिया-चिरमिरी मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। हाथियों के सड़क पार करने के दौरान लोग वीडियो बनाने के लिए सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। पिछले दो दिनों में हाथियों ने लगभग 50 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

Advertisment

हाथियों से दूर रहने की दी सलाह

चिल्का वन विभाग सर्वे करा रहा है और किसानों को सहायता राशि देने की कार्रवाई कर रहा है। रेंजर अभिषेक दुबे के अनुसार, वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है और उन्हें गांव से दूर रखने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों को भी हाथियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

See also  बेहद सरल सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे जिंदा: मुख्यमंत्री साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!