Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रदेश से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, रायगढ़-झारसुगड़ा सेक्शन पर होगा काम, आज से 5 दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां

बिलासपुर,23अगस्त। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 26 ट्रेनें आज से 27 अगस्त तक कैंसिल रहेंगी। जबकि, 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 3 ट्रेनों को आधे रास्ते पर ही रोककर वापस भेजा जाएगा। ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी।

रेलवे प्रशासन का दावा है कि, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

इस बीच रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इस रूट पर परिचालन और सुचारु हो जाएगा। इस काम की वजह से 23 से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में 26 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

See also  CG NEWS : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी

रद्द होने वाली ट्रेनें

23 से 26 अगस्त तक टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस।
24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।
23 अगस्त को सांतरागाछी-पुणे।
25 अगस्त को पुणे-सांतरागाछी।
24 अगस्त को मुंबई-हावड़ा मेल।
25 अगस्त को हटिया-पुणे एक्सप्रेस।
27 अगस्त को पुणे-हटिया एक्सप्रेस।
27 अगस्त को पूरी-जोधपुर।
30 अगस्त को जोधपुर-पूरी।
23 अगस्त को उदयपुर-शालीमार।
24 अगस्त को शालीमार-उदयपुर।
27 अगस्त को गया-कुर्ला एक्सप्रेस।
29 अगस्त को कुर्ला-गया एक्सप्रेस।
27 अगस्त को पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस।
29 अगस्त को शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस।
22 अगस्त को वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस।
25 अगस्त को जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस।
24 अगस्त को रक्सौल-हैदराबाद।
23, 25 और 26 अगस्त को कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस।
25, 27 और 28 अगस्त को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस।
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू।
24 और 27 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ मेमू।
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू।
23 और 26 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ मेमू।

Advertisment

बदले रूट पर चलेगी दूरंतो एक्सप्रेस

See also  BREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?

23 अगस्त को हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी।
25 अगस्त को पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
बिलासपुर तक चलेगी गोंडवाना और जेडी

24 से 27 अगस्त तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
23, 25,26 अगस्त को निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी।
25, 27, 28 अगस्त को रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना बिलासपुर से ही रवाना होगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!