Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?

बिलासपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां गोविंद नगर सिरगिट्टी में गर्मी की छुट्टियों में बुआ के घर घूमने आए 10 वर्षीय विवेक पैकरा का शव घर के पोर्च में फांसी से लटका मिला। बेलगहना दालसागर निवासी मनमोहन सिंह पैकरा का बेटा विवेक चौथी कक्षा का छात्र था और अपनी बुआ तूल कुंवर पैकरा के घर आया हुआ था। घटना के वक्त बुआ घर पर नहीं थी और विवेक अकेला था। दोपहर करीब 1 बजे सफाईकर्मियों ने मकान के पोर्च में लटके शव को देखा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सवाल उठ रहे हैं कि क्या 10 साल का बच्चा खुद से फांसी लगा सकता है? क्या यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? मामले को और रहस्यमय बनाता है यह तथ्य कि मकान में सीसीटीवी कैमरे थे, लेकिन वे केवल रात में ही चालू किए जाते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन विवेक की असमय मौत से कई सवाल अनसुलझे हैं।

See also  CG NEWS : महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से ज्यादा का डोडा पोस्त जब्त, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!