Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

उपराष्ट्रपति चुनाव: राधाकृष्णन को लेकर पीएम मोदी ने सभी दलों से की अपील

दिल्ली,19अगस्त। मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष समेत सभी सांसदों से उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील की है।

रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सदन के नेताओं को सीपी राधाकृष्णन का परिचय कराया। “उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का बैठक में परिचय कराया गया।

एनडीए के सांसदों, सदन के नेताओं ने सीपी राधाकृष्णन जी का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें बधाई दी और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने उनका परिचय कराया।

See also  धान खरीदी शुरू होते ही जिलेभर की समितियों में सक्रिय हुए वसूलीबाज, वीडियो बनाने के बाद उच्च स्तर से कार्यवाही करवाने का भय दिखा कर लूट-खसोट जारी...

पीएम मोदी ने आज की संसदीय दल बैठक में कहा कि सभी दलों से बातचीत की जा रही है जिससे आम सहमति से उपराष्ट्रपति का चयन हो।

बता दें कि भाजपा ने एनडीए में शामिल सभी दलों की आपसी सहमति से राधाकृष्णन को इस पद का उम्मीदवार चुना है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!