Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘वोट अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन गया पहुंचे राहुल गांधी, देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना

गया/औरंगाबाद। वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ निकाली जा रही ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन राहुल गांधी का काफिला औरंगाबाद से निकलकर गया जिले के डबूर पहुंचा। काफिला फिलहाल डबूर में रुका है, जबकि शाम 6:30 बजे खलिश पार्क चौक में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

इससे पहले सोमवार सुबह राहुल गांधी औरंगाबाद के देव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना की।

राहुल गांधी दंडवत द्वार से होकर मंदिर में प्रवेश किए और गर्भगृह पहुंचे। हाथों में फूल लेकर उन्होंने संकल्प किया, भगवान के आगे माथा टेका और पूजा की। करीब पांच मिनट बाद बाहर निकले तो उनके माथे पर तिलक, गले में माला और कंधे पर गुलाबी चुनरी थी। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में जल चढ़ाकर परिक्रमा की और बड़े घंटे को बजाया।

See also  सहकारिता सप्ताह: चांपा सेवा सहकारी समिति में विशाल रक्तदान शिविर, 17 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदान करने वाले कर्मचारियों का किया गया सम्मान, जनप्रतिनिधियों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने भी पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी ने पुजारी से मंदिर का इतिहास भी जाना।

पूजा-अर्चना के बाद राहुल गांधी दंडवत द्वार से बाहर आए और उनका काफिला रफीगंज के लिए रवाना हो गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!