छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
पुत्री पवित्र किए कुल दोऊ -राजेश्री महन्त, ज्योतिषाचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा के घर में सुंदरकांड के पाठ में सम्मिलित हुए अध्यक्ष गौ सेवा आयोग…

पुत्री पवित्र किए कुल दोऊ -राजेश्री महन्त
ज्योतिषाचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा के घर में सुंदरकांड के पाठ में सम्मिलित हुए अध्यक्ष गौ सेवा आयोग
जांजगीर-चांपा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग जांजगीर के प्रतिष्ठित नागरिक ज्योतिषाचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा के घर में मंगलवार को आयोजित सुंदरकांड के पाठ के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यहां पहुंचने पर स्वस्तिवाचन करते हुए राजेश्री महन्त का स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर राजेश्री महन्त महाराज ने भगवान की पूजा अर्चना की तत्पश्चात रामायण मंडली के सदस्यों ने भजन गाकर सभी श्रोताओं को सुनाया, अपना आशीर्वचन प्रस्तुत करते हुए इस अवसर पर राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि श्री रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने लिखा है कि- पुत्री पवित्र किए कुल दोऊ। अर्थात जब राजा जनक जी ने सीता जी के संस्कार करने के बाद उनसे प्रथम बार चित्रकूट में मुलाकात की उस समय माता सीता वल्कल वेष में थी, उस परिस्थिति में राजा जनक जी ने माता सीता से कहा हे बेटी तूने दोनों कुल को पवित्र कर दिया, एक तो मेरा स्वयं का अपना कुल और दूसरा महाराज दशरथ जी का। राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि- हमें श्रीरामचरितमानस से यह सीखना चाहिए कि प्रत्येक दिन हम अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें, उनका प्रणाम करें ऐसा करने से मनुष्य की आयु, बुद्धि, विद्या और बल की वृद्धि होती है। गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने लिखा है- प्रात काल उठिके रघुनाथा मातु पिता गुरु नावहिं माथा।। अर्थात भगवान रघुनाथ जी स्वयं बड़े सवेरे उठकर अपने माता पिता एवं गुरु को प्रणाम किया करते थे। श्रीरामचरितमानस वह दिव्य ग्रंथ है जिसकी सहायता से संसार की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। हमें इसे केवल पूजा की वस्तु समझकर नहीं चलना चाहिए। उन्होंने रामायण मंडली के उपस्थित सदस्यों को धोती एवं श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया। कृष्णा पांडे ने आभार व्यक्त की इस अवसर पर विशेष रूप से व्यास कश्यप, देवी प्रसाद पांडे, राजेंद्र प्रसाद शर्मा ,कामेश्वर गिरी गोस्वामी, दुर्गेश्वर राठौर, रामखिलावन राठौर, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुशील साहू, प्रमोद पांडे, भरत लाल पांडे, कृष्ण कुमार शुक्ला, रामायण कश्यप, ध्वजा राम राठौर, ठाकुर मनभारत, टी एस आदित्य, महेश आदित्य, खोलबहरा वस्त्र कार, सतीश सिंह, आनंद आदित्य, पप्पू कहरा, मुरली पांडे, गौरव राठौर, चेतन श्रीवास, महावीर शर्मा, पंडित चंद्रकांत, धनबाई, साक्षी पांडे, अनीता देवी शर्मा मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य जन तथा पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री शर्मा एवं पांडे जी ने किया।



