Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS : रामलला तीर्थ दर्शन योजना केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है- अनुज शर्मा…

रायपुर, 11 अगस्त। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशवासियों की आस्था और श्रद्धा को मूर्त रूप देने हेतु प्रारंभ की गई ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए।

इस पवित्र यात्रा के शुभारंभ पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा के मंगलमयी होने की कामना की।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि हमारी विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रारंभ किये गए रामलला के निःशुल्क दर्शन कराने की यह पुण्य यात्रा अनवरत जारी है। श्रद्धालुओं को हमारे ‘भांचा राम’ का दर्शन कराना – यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उस गारंटी को साकार कर रही है, जिसमें उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक को प्रभु राम के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हो रहा है।

See also  पचेड़ा, जगमहंत, बुड़ेना, अवरीद में बन रहे पीएम आवास का जिपं सीईओ  ने किया निरीक्षण, हितग्राहियों से चर्चा करते हुए आवास की प्राप्त किश्तों की ली जानकारी...

Advertisment

रामलला तीर्थ दर्शन योजना केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का हर नागरिक, विशेषकर बुज़ुर्ग एवं वंचित वर्ग, अपने जीवन में एक बार प्रभु राम के जन्मस्थान के दर्शन कर सके। मैं सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय यात्रा कि कामना करता हूं।

इस अवसर पर विधायकगण अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला सीईओ रायपुर, संचालक संस्कृति एवं पर्यटन सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं रेलवे व IRCTC के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

See also  CG में इंजीनियर के नेटवर्क का भंडाफोड़, नशीली दवाओं के साथ तीन सहयोगी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!