Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले में अवैध कबाड़ी संचालन करने वाले  तीन आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जिले में अवैध कबाड़ी संचालन करने वाले  तीन आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। अवैध कबाड़ी संचालकों के विरुद्ध थाना स्तर में विशेष टीम गठन कर कबाड़ी दुकान का चेकिंग की गई जिसमें खोखरा में संजय सूर्यवंशी, सिवनी चांपा में सूरज कुमार गायकवाड निवासी सिवनी, बोड़सरा नैला में श्यामहरि  निवासी बोड़सरा के कबाड़ी दुकान में अवैध रूप से कबाड़ी समान एवं चोरी के सामान बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ करने पर समान का कोई कागजात नहीं होना बताया तथा आरोपियों द्वारा कबाड़ी दुकान संचालन करना बताया गया। मौके पर कबाड़ी सामानो को विधिवत जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जा लिया गया एवं आरोपियों को 14 जून 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 जिले में विशेष अभियान के तहत थाना जांजगीर में 01, थाना चांपा में 01, चौकी नैला में 01 प्रकरण,कुल 03 प्रकरण में 03 आरोपियों  को गिरफ्तार कर किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक सनत मांत्रे, उप निरी भुनेश्वर तिवारी, प्र.आर. जगदीश अजय, प्र.आर. अर्जुन जांगड़े का  सराहनीय योगदान रहा।

See also  भेड़िकोना अमलीडीह पुल पर फिर हुआ बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!