Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रमापति राम उमापति शंभू, एक दूजे का नाम और धारा, राम दरबार है जग सारा

जूनियर रविन्द्र जैन नीलम सिंह के रामायण भजनों पर झूमे श्रोता

तुलसी में शुक्ला की पुण्य तिथि पर बही मानस रस गंगा

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ ब्लाॅक अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसी में प्रथम सरपंच, मानस मर्मज्ञ पंडित सुशील शुक्ला की नवमीं पुण्य तिथि परंपरानुसार मनाई गई। यहां चौबीस घंटे के अखण्ड रामायण पाठ के साथ मानस गायन व प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अशोक नगर (मध्यप्रदेश) से पहुंचे नीलम सिंह यादव (जूनियर रविन्द्र जैन) के रामायण भजनों ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।

गुरुवार 7 अगस्त को कीर्ति शेष पंडित सुशील शुक्ला की नौवीं पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुराज प्रसाद पांडेय, दिनेश शर्मा, पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. परस शर्मा, सुबोध शुक्ला, हस्तरेाखा विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घासीराम कश्यप और सेवा सहकारी समिति तुलसी के अध्यक्ष किशोर कश्यप, नृपेन्द्र गौरहा विशेष रुप से उपस्थित थे। उन्होंने पंडित शुक्ला के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मानस गायन व प्रवचन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस मौके पर जूनियर रविन्द्र जैन नीलम सिंह यादव ने रामानंद सागर कृत रामायण और कृष्णा के भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा से कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात मंगल भवन अमंगल हारी, कांधे पर दोऊ वीर बिठाकर चले वीर हनुमान, ओ मईया तेने का ठानी मन में, राम भक्त ले चला रे राम की निशानी जैसे भजनों को हुबहू रविन्द्र जैन की आवाज में सुनाकर उपस्थितजन समूह को भाविभोर कर दिया। इसके पश्चात श्री नारायण दीनदयाल जय जगदीश हरे और राम दरबार है जगसारा को सुनाया तो लोग भक्तिभाव से सराबोर होकर झूमने लगे। अंत में रामायण की आरती और प्रार्थना विसर्जन चौपाईयों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

See also  छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी, पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएं...

Advertisment

नौ वर्षों से मानस गायन व प्रवचन करने वाली मंडली हुई सम्मानित
पंडित सुशील शुक्ला की पुण्य तिथि पर उपस्थित अतिथियों ने उनकी स्मृति में विगत नौ वर्षों से प्रत्येक मगलवार को मानस गायन और प्रवचन करने वाली जगदंबा मानस मंडली के सदस्य और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने जूनियर रविन्द्र जैन भजन गायक नीलम सिंह यादव गांव के लक्ष्मी कश्यप को भी शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्याधर शुक्ला, छेदी शुक्ला, धन्नुलाल तिवारी, मनोज शुक्ला, आशीष शुक्ला, जोगेन्द्र शुक्ला, योगेन्द्र शुक्ला,मजीद खान, विजय तिवारी, मंडली के माखन साहू, देवराज कश्यप, छहुरा यादव, श्यामलाल कश्यप, लखन साहू, छेदीलाल निर्मलकर, उत्तदास महंत, उमेंद केंवट, लकेश विश्वकर्मा, सुखदेव यादव, सूरज नागेश, रमेश केंवट सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

See also  केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दी...

गायन में कप्तान ने दी संगत तो झूमने लगे लोग
पंडित सुशील शुक्ला की नौवीं पुण्य तिथि पर जूनियर रविन्द्र जैन नीलम सिंह यादव के रामायण भजनों को सुनकर श्रोता समाज भावविभोर तो थे ही इस बीच पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने माइक लेकर रामायण भजन गाने में संगत दी तो माहौल और भी भक्तिपूर्ण हो गया। इस दौरान भजन मंडली के साथ अतिथि और उपस्थित जनसमूह भी झूमने लगे। श्री पांडेय ने चार-पांच भजनों में संगत देकर लोगों को चकित कर दिया।

पंडित शुक्ला को किया याद
कार्यक्रम में पहुँचे अतिथियों ने पंडित शुक्ला के मानस प्रेम और उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में यह आयोजन सराहनीय और अनुकरणीय है। दिनेश शर्मा ने आयोजन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कहा कि इस गांव का नाम तुलसी है और वहां का मानस प्रेम भी दिख रहा है। उन्होंने नौ सालों से प्रत्येक मंगलवार को हो रहे मानस गायन और प्रवचन की सराहना करते हुए सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि मानस गायन और कीर्तन से मन को शांति मिलती है। सुबोध शुक्ला ने स्व. पं. सुशील शुक्ला के मानस प्रेम और समाज सेवा के कार्यों का उल्लेख करते हुए अपनी स्मृतियां साझा की। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिषाचार्य डॉ. राजेन्द्र शर्मा एवं आभार प्रदर्शन डॉ. बलदेव शर्मा ने किया।

See also  Gautam Adani: देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी कोरबा में, लैंको पावर प्लांट का किया निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!