छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार….

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बुंदेला भुतहा पारा में सुरेंद्र सिन्हा नाम की आरोपी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर हेतु जिस पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर सुरेंद्र सिन्हा के कब्जे से एक सफेद रंग के जेरीकेन 10 लीटर वाली क्षमता में करीबन 7 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया। जिस पर आरोपी सुरेंद्र सिन्हा के विरुद्ध अपराध कमांक 264/ 23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध आरोपी सुरेंद्र सिन्हा पिता शिव प्रसाद सिन्हा उम्र 29 वर्ष साकिन भुतहापारा बुंदेला को 12 जून 2023 को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि विजय केंवट, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतारे, आरक्षक लीला राम साहू, कृष्णा पटेल, श्रीकांत सिंह, महिला आरक्षक मोनिका जोगी का योगदान सराहनीय रहा।



