Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र में लापरवाही BEO को नोटिस…

बिलासपुर : बिलासपुर में स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में शिथिलता बरतने की शिकायतों पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के चारों विकासखंड के बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई आईडी पासवर्ड जारी होने के एक सप्ताह बाद भी संकुल समन्वयकों की ओर से आवेदन फॉरवर्ड नहीं किए जाने पर की गई है। कलेक्टर ने मंगलवार को साप्ताहिक टीएल बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की। मींटिग में कलेक्टर ने समितियों में खाद की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हर रोज समितिवार समीक्षा करने और पूर्व आकलन के आधार पर कमी वाली सोसायटियों में प्राथमिकता से खाद उपलब्ध कराने को कहा। तखतपुर और सकरी की समितियों में तत्काल यूरिया खाद भेजने के निर्देश भी दिए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले में लगाए गए पेड़ों की देखभाल पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि पेड़ों के आकार लेने तक सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

See also  पुलिस कार्यालय में जहर खाकर दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार,  जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!