Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा: कच्चा कुंआ धंसने से एक ही परिवार के तीन सदस्य लापता

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम धनवार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कच्चा कुंआ अचानक धंस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्य लापता हो गए हैं। कुएं के पास मिली चप्पलों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि ये तीनों उसी कुंए में दबे हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी 65 वर्षीय छेदूराम श्रीवास ने गर्मी के दौरान पानी की जरूरत को देखते हुए अपने खेत में एक कच्चा कुंआ खुदवाया था, जिसकी गहराई लगभग 40 फीट बताई जा रही है। बारिश के चलते मिट्टी कमजोर पड़ गई और सोमवार को यह कच्चा कुंआ धंस गया।

See also  166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा महतारी सदन

घटना स्थल पर छेदूराम श्रीवास के साथ उनकी पत्नी कंचनबाई (53) और बेटा गोविंद श्रीवास (30) की चप्पलें मिली हैं। इस आधार पर यह माना जा रहा है कि तीनों उस समय कुंए के पास मौजूद थे और धंसने की चपेट में आ गए।

पड़ोसियों को जब इस हादसे की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। टीआई डीएन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मोटर पंप की मदद से कुंए का पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!