Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS : जबर हरेली रैली में छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का जलवा, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के आयोजन में उमड़ी भीड़…

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के तत्वाधान में आयोजित जबर हरेली रैली में छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का जलवा देखने को मिला। रैली में छत्तीसगढ़ महतारी की रथ, नव दुर्गा झांकी, पंथी नृत्य, राउत, सुवा, अखाड़ा और गौरा गौरी की झांकी और नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को लोगों तक दिखाने व जगाने का प्रयास किया गया।

रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के संरक्षक दादा ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ियों को अपने अधिकार को जानना होगा और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति, बोली भाखा, तीज त्यौहार सभ्यता को संजो के रखना होगा तभी छत्तीसगढ़ का अस्तित्व और छत्तीसगढ़ महतारी का मान बचा रहेगा।

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला! कई जजों के तबादले और नई तैनातियां, देखें लिस्ट

रैली में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र साहू, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र देवांगन, प्रदेश संगठन मंत्री उमगोपल, प्रदेश प्रभारी मोनी कठोतरे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। रैली में सतनामी समाज, भाजपा और कांग्रेस के नेता गण भी शामिल हुए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!