Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, धारदार हथियार से दो ग्रामीणों को मार डाला

बीजापुर। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बुरी खबर है. नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से खार खाए नक्सलियों द्वारा रविवार देर रात दो ग्रामीणों की धारदार से हत्या करने का मामला सामने आया है. नक्सलियों के हाथों मारे गए दोनों ग्रामीणों की पहचान कर ली गई है.

नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और राज्य की संयुक्त कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की हालत खराब है, जिसकी खीज नक्सली भोले-भाले ग्रामीणों की हत्या से निकालते रहते हैं. बीजापुर जिले के छुटवाई गांव में नक्सलियों ने देर रात दो ग्रामीणों को धारदार हथियारों से मार डाला.
4-5 अज्ञात माओवादियों ने धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की हत्या
नक्सलियों के कायरना हरकत से मारे गए दोनों ग्रामीणों की पहचान क्रमशः 55 वर्षीय कवासी जोगा और 50 वर्षीय मंगलू कुरसम के रूप में हुई है. दोनों ग्रामीणों को नक्सलियों ने तर्रेम थाना क्षेत्र के छुटवाई गांव में देर रात धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या को अंजाम दिया. बताया जाता है इस हत्याकांड में 4-5 अज्ञात माओवादी शामिल थे.

See also  CG CRIME : ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त

नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई से हलकान हैं नक्सली
गौरतलब है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 में नक्सलवाद को जड़ खत्म करने की तारीख मुकर्रर की है. सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन में चला रही है. सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सल संगठन हलकान है, जिससे नक्सली राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्म-समर्पण कर रहे हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!