Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दर्दनाक सड़क हादसा : यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बलांगी पुलिस चौकी अंतर्गत तुंगवा पुलिस चेक पोस्ट के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बलांगी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक एवं कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है।

See also  CG BREAKING : जंगल में शिकारी जाल! करंट की चपेट में आने से तेंदुए और वन भैंसा की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप...

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!