Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़ में खराब सड़क बनाने वाला ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड: निगम कमिश्नर ने की कार्रवाई; 23 लाख की अमानत राशि राजसात

रायगढ़ जिले में खराब सड़क बनाने वाले ठेकेदार को बलैक लिस्टेड कर दिया गया है। साथ ही नगर निगम ने कृष्ण बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड पर 23 लाख रुपए अमानत राशि को राजसात करने की कार्रवाई भी की है।

बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 47 में बाइर दादर चौक से विजयपुर चौक तक और कृष्ण वैली से इंदिरा विहार कॉलोनी तक डामरीकृत सड़क निर्माण का काम कृष्ण बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने किया था, जो कुछ समय बाद ही खराब हो गए।

दोबारा नोटिस जारी किया, फिर भी मरम्मत नहीं

सड़क खराब होने के बाद निगम अधिकारियों ने इन गड्ढे समेत पूरे सड़क का मरम्मत करने के लिए संबंधित फर्म कृष्ण बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी ठेका लेने वाले फर्म ने सड़क का मरम्मत कार्य नहीं किया गया। जिसके बाद ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई की गई।

See also  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बढ़ाया मतदाता मित्रों का उत्साह, मतदान केंद्रों में मतदाताओं का सहयोग कर रहे हैं मतदाता मित्र...

1 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड, 23 लाख राजसात

Advertisment

कमिश्नर ब्रिजेश सिंह क्षत्रिय ने कृष्ण बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को 1 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड करते हुए फर्म के निविदा लेने के एवज में जमा किए गए 23 लाख रुपए अमानत राशि को राजसात करने कार्रवाई की है।

निर्माण कार्यों में समझौता नहीं

कमिश्नर ब्रिजेश क्षत्रिय ने कहा कि शहर के विकास संबंधित निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर ब्लैक लिस्टेड संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!