Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ऑनलाइन मंगवाए चाकू से की गई हत्या, रायपुर पुलिस ने फ्लिपकार्ट और कोरियर कंपनी के 6 कर्मियों को किया गिरफ्तार

रायपुर, 20 जुलाई 2025। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में अपराधियों द्वारा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से हथियार मंगवाकर अपराध को अंजाम देने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के मैनेजर की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है — हत्या में इस्तेमाल चाकू को ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट से मंगवाया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभनपुर निवासी कुणाल तिवारी उर्फ लालू और समीर टंडन ने फ्लिपकार्ट से चाकू ऑर्डर किया था और उसी हथियार से पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या की थी।

See also  गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंच रहा सुशासन: जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आगाज, नवागढ़ के ग्राम सरखों में शिविर,जनप्रतिनिधियों,कलेक्टर एवं अधिकारियों ने किया निरीक्षण

इस खुलासे के बाद रायपुर पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए फ्लिपकार्ट और चाकू डिलीवर करने वाली इलास्ट्रिक रन कोरियर कंपनी के कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने फ्लिपकार्ट और कोरियर कंपनी के दो मैनेजर, एक सुपरवाइजर और तीन डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार कर्मचारियों में गुलरेज अली, मोहित कुमार, अभिजीत गोस्वामी, दिनेश कुमार, हरिशंकर साहू और आलोक साहू के नाम शामिल हैं। इनके खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 293/25, धारा 125(बी), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद अब कंपनी के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि यदि अन्य की संलिप्तता पाई जाती है, तो और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!