Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पोस्ट ऑफ द मंथ विजेता शिक्षिका ममता सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड बम्हनीडीह में “पोस्ट ऑफ द मंथ” के विजेता शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी की सहायक शिक्षिका ममता जायसवाल को बीईओ रत्ना थवाईत बीआरसी हिरेद्र बेहारएवं विनोबा एप के जिला समन्वयक भूपेंद्र चंद्रा द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला रोहदी के प्रधान पाठक गुलजार बरेठ का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर बीईओ ने कहा कि विनोबा ऐप शिक्षक समुदाय के लिए एक ऐसा मंच है जहाँ शिक्षकों के कार्यो की पहचान और सराहना होती है। शिक्षक विद्यालयीन गतिविधियों को एक दूसरे के साथ साझा करते है जिससे शिक्षकों को प्रेरणा मिलती है। सभी शिक्षक विनोबा ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करे। बीआरसी हीरेन्द्र बेहार ने कहा कि विनोबा ऐप शिक्षको के लिए उपलब्ध कराया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। ओपन लिंक्स फाउंडेशन की अभिनव पहल है। शिक्षक इसमें मुख्य रूप से नवाचार, शिक्षको के कार्य सरल करने के लिए, शैक्षिक गतिवधियां साझा करने के लिए विनोबा ऐप सहायक है। यह हर महीने शिक्षकों के द्वारा पोस्ट किए गए उनके कार्य गतिविधियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से पहचान कर शिक्षकों को उनके अच्छे कार्य के लिए पोस्ट आफ द मंथ जिला एवं ब्लॉक स्तर पर अवार्ड दिया जाता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक विनोबा से जुड़ने की अपील की है। इस अवसर पर, सुशील शर्मा शिवप्रकाश जायसवाल,राजेश कश्यप, ज्योति राठौर, शशिबाला सिंह, अर्चना वैष्णव, मालती पटेल उपस्थित थे‌।

See also  कुशासन पर सुशासन की जीत, बैकुंठपुर की जनता का स्नेह, दिया ऐतिहासिक जीत का उपहार - भईया लाल राजवाड़े, भाजपाईयों की एकजुटता और मेहनत से लक्ष्य पर ऐतिहासिक जीत दर्ज - कृष्ण बिहारी जायसवाल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!