छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
मूलमुला त्रिमूर्ति चौक में तलवार लहराता हुआ युवक गिरफ्तार….

मूलमुला त्रिमूर्ति चौक में तलवार लहराता हुआ युवक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। मूलमुला त्रिमूर्ति चौक में मुखबिर की सूचना पर मूलमुला पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी मनीष शर्मा को हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए भयाक्रांत करते हुए पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी के आधिपत्य से एक लोहे का तलवार को जप्त कर आरोपी मनीष शर्मा पिता छोटेलाल शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एस के शर्मा थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि के आर साहू, प्रआर बलदेव राजपूत आरक्षक राजा रात्रे, अंजनी कुमार कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।



