Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ई-समंस की शतप्रतिशत तामिली के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया…

जांजगीर-चांपा। ई समंस की तामिली, अदम तामिली की जानकारी हर हाल में पोर्टल के माध्यम से समय पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यशाला के दौरान ई-समंस की तामिली प्रकिया में आ रही समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निराकरण करने की हिदायद दिया गया।

ई – समंस के माध्यम से समंस वारंट की तामिली शुरू… अब सीधे कोर्ट से पुलिस थाने ऑनलाइन आ रहे हैं समंस वारंट.. पुलिस भी इसका प्रिंट आउट लेकर सम्बन्धित के पास जाकर उसको तमिल कर वही मौके से संबधित की फोटो अपने ई समंस एप मे खींचकर उसे अपलोड कर रहे हैं और वही से कोर्ट के CIS पोर्टल पर तामिल दिखना भी प्रारम्भ हो गया है।

See also  कोरबा में श्रमिक संगठनों की हड़ताल शुरू, कोयला खदानों में कामकाज ठप, जमकर नारेबाजी

25 जून 2025 को माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा जिला न्यायालय जांजगीर चम्पा मे digitization programme का शुभारंभ किया गया था.. जिसके बाद ई समंस सीधे न्यायालय से थानों को online आना प्रारम्भ हो गए हैं…जिसमें जमानती वारंट भी शामिल है।

जांजगीर चांपा जिले के द्वारा निर्धारित पेशी तिथि के अनुसार आज दिनांक तक 105 ई समन्स और ज़मानतीय वारंट online तामील कर ई समंस प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।

Advertisment

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जिले के समस्त समंस वारंट आरक्षक, CCTNS आरक्षक एवं कोर्ट आरक्षकों की मीटिंग पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में बुलाई गई और इसकी तामिली में आ रही कठिनाईयों के बारे मे चर्चा करके इसे दूर करने के विषय मे ट्रैनिंग दी गई।

See also  ब्रेकिंग न्यूज : हेलो, डी एफ ओ मनेंद्रगढ़,, हल्दीबाड़ी जंगल के अवैध कोयला खदान पर भी कुछ कशीदें सुना दीजिए...

ई समंस एप्लिकेशन के माध्यम से समस्त न्यायालयों से प्राप्त होने वाले समंस को ऑफ लाइन तामिली की प्रक्रिया को ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक रूप से तामील कराए जाने हेतु ई समंस एप्लिकेशन विकसित किया गया है। जिसके संचालन की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाकर स्पष्ट कहा कि इन प्रावधानों का कड़ाई से पालन समस्त पुलिस अधिकारियों की सामुहिक जिम्मेदारी है।भारत सरकार की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के सभी pillars को online करने की यह महत्वाकांक्षी योजना है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, CSP कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी उपस्थित रहे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में की चौपाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!