Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बड़ा हादसा : दिल्ली में भरभराकर ढह गई 4 मंजिला इमारत; मलबे में दबे 12 लोग

दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे में 12 लोग फंसे हुए हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फायर विभाग की 7 टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मामला सीलमपुर इलाके का है। यहां के ईदगाह रोड की जनता कॉलोनी में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। इमारत ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनफानन में इस घटना की सूचना फायर विभाग और पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 7 टीमों ने लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया। घटना में 3 लोगों को अब तक बाहर निकाला गया है, जबकि 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस घटना में बाहर निकाले गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

See also  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ टीम ने दिखाया हुनर, भोपाल में 16 बालक-बालिकाओं ने योग कलाओं का किया प्रदर्शन...

इस घटना की जानकारी देते हुए फायर विभाग ने बताया कि सीलमपुर के ईदगाह रोड इलाके में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ है। इस हादसे में घर में मौजूद करीब 12 लोग फंस गए। इनमें से 3 को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। फायर विभाग का कहना है कि भरभराकर ढही इमारत कुल चार मंजिल बनी हुई थी। मलबे में फंसे लोगों को फायर विभाग की टीम रेस्क्यू कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव का काम शुरू किया और मलबे को हटाना शुरू किया। इस दौरान लोगों ने मलबे के नीचे दबे हुए तीन लोगों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोग मलबे को हटाने में फायर विभाग की मदद कर रहे हैं। इस दौरान एक-एक ईट हटाकर उसके नीचे जिंदगी तलाशी जा रही है। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए फायर विभाग ने बताया कि हादसे वाली बिल्डिंग के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है।

See also  1 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी दिल्ली की ‘लेडी डॉन’, पति का गैंग चला रही थी...

घायलों की लिस्ट

Advertisment

इस घटना में भ तक 8 लोगों को बाहर निकाला गया है। इन्हें जीटीबी अस्पताल और जेपीसी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में घायल होने वालों में 32 वर्षीय परवेज, 19 साल के नावेद, 21 साल की सीजा, 56 साल की दीपा, 60 साल के गोविंद, 27 साल के रवि कश्यप, 27 साल की ज्योति घायल हुए हैं। इसके अलावा 14 महीने की एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!