Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS : प्री बीएड का रिजल्ट जारी, काउंसलिंग की डेट तय नहीं…

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने 22 मई को को प्री.बी.एड. (B.Ed.25) में एडमिशन के लिए एग्जाम लिए थे। इस परीक्षा के अंतिम उत्तर और परिणाम व्यापम ने जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कुल 1,26,808 अभ्यर्थियों की कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों व्यापम की ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लेकिन अब तक SCERT ने काउंसलिंग की डेट अनाउंस नहीं की हैं।

इसमें एक महीने का वक्त और लग सकता है। प्रदेश में पिछली बार बी.एड. की 14,400 सीटें थी। वहीं डीएलएड 6,720 सीटें थी। लेकिन इस बार ये सीटें कम हो सकती हैं। दरअसल, नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन( NCTE) ने अपनी 423वीं बैठक में प्रदेश के चार बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी थी। इनमें कृष्णा कॉलेज, जांजगीर-चापा, कांति दर्शन महाविद्यालय, राजनांदगांव, श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय, राजनांदगांव, शिरडी साईं शिक्षण, अंबिकापुर शामिल हैं।

See also  मिशन मोड पर हो जल जीवन मिशन के काम, नल जल की हर योजना पर बारिकी से काम करें - अरुण साव...

हालांकि NCTE ने देशभर में 380 कॉलेजों की मान्यता रद्द की थी। इस फैसले से प्रदेश में बीएड-डीएलएड की सीटें कम हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में पिछली बार बीएड के 150 कॉलेज के लगभग 14,400 सीटों पर एडमिशन हुआ था।। वहीं डीएलएड के 91 कॉलेजों में 6,720 सीटों पर एडमिशन हुए थे।जिन चार महाविद्यालयों की मान्यता रद्द की गई है, वहां बीएड, डीएलएड और बीएससी बीएड कोर्स उपलब्ध थे। मान्यता रद्द होने के बाद से कुल 250 सीटें कम हो जाएंगी।

इनमें बीएड की 100, डीएलएड की 100 और बीएससी बीएड की 50 सीटें हैं। NCTE से मान्यता प्राप्त कॉलेजों को नियमित रूप से अपनी वार्षिक रिपोर्ट NCTE को भेजनी होती है। लेकिन इन कॉलेजों की तरफ से लापरवाही देखने को मिली। कॉलेजों ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट नहीं भेजी। NCTE के नोटिस को भी इग्नोर किया, जिसके बाद NCTE को यह निर्णय लेना पड़ा।

See also  सुकेश केस में बड़ा मोड़! जैकलीन फर्नांडीस बनना चाहती हैं सरकारी गवाह

पिछली बार आधा दर्जन से ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन ही नहीं हुआ था। जिसके चलते 600 से अधिक सीटें खाली रह गईं थी। इस बीच SCERT ने इस बार अब तक ये जानकारी नहीं दी है कि राज्य के कितने कॉलेजों की कितनी सीट्स पर प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी डीएलएड में एडमिशन के लिए तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल सकता है।

Advertisment

डीएलएड में एडमिशन के लिए दो लाख से अधिक लोग पेपर में शामिल हुए थे। जबकि बीएड के लिए सिर्फ 1 लाख 90 हजार आवेदन ही आए थे। डीएलएड में सीटें भी बीएड की तुलना भी बहुत कम है। व्यापम आज या अगले एक-दो दिन में डीएलएड का रिजल्ट भी जारी कर सकता है।

See also  मुख्यमंत्री साय ने गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!