Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर चांपा पुलिस की पहल जिले में ”ऑपरेशन उपहार” का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने किया…

”ऑपरेशन उपहार” के तहत पुलिस अधीक्षक ने किया गया निःशुल्क हेलमेट वितरण मोटर सायकल चालक को

इस ऑपरेशन का उद्देश्य* परस्पर एक दूसरे को हेल्मेट का उपहार देकर उसके जीवनभर की उपयोगी चीज़ को देना है…. जैसा कि किसी के Birthday, विवाह आदि अवसर पर ऐसे उपहार दिए जाए तो जन जागरुकता की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम होगा.. परस्पर हेलमेट पहनने को प्रेरित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करना इस अभियान का उद्देश्य है..

”ऑपरेशन उपहार” के तहत थाना जांजगीर क्षेत्र के पुटपुरा चौक एवं अकलतरा चौक हाइवे रोड में आने जाने वाले 50 मोटर सायकल चालकों को निःशुल्क किया गया हेलमेट वितरण

ऑपरेशन उपहार के माध्यम से लोगों को अपने परिजनों को विभिन्न अवसरों जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पार्टी आदि में एक दूसरे को उपहार स्वरूप हेलमेट देकर जागरूक करना है।

Advertisment

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, उचित बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में ”आपरेशन उपहार” का शुभारंभ किया किया है, जिसके तहत *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार* के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा निःशुल्क हेलमेट वितरण और यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

See also  फर्जी व्यक्ति खड़ाकर जमीन रजिस्ट्री करने के मामले में धोखाधडी करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार...

कार्यक्रम का उद्देश्य:
सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना, और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करना।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

1. निःशुल्क हेलमेट वितरण:

जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए।

2. यातायात जागरूकता:

– पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा हेलमेट वितरण के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।

मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने, और नशे में वाहन न चलाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक हलचल, 58 राजस्व निरीक्षक किए गए इधर से उधर

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की गई।

3. जान-माल की सुरक्षा पर बल:

यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान- माल की हानि पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता समझाई गई।

यातायात पुलिस की अपील:

– हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
– वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।
– बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं।
– नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
– नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से परहेज करें।

”आपरेशन उपहार” के तहत अपने स्वेच्छा से जिले के आनंद हीरो एजेंसी, गट्टानी होंडा एजेंसी जांजगीर, बलौदा हीरो एजेंसी एवं होंडा भगवती एजेंसी अकलतरा के द्वारा यातायात जांजगीर पुलिस को हेलमेट प्रदाय किया गया था, उक्त हेलमेट को भी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करते हुए वितरण किया गया।

See also  प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को मिला पदक, आवासीय तीरंदाजी तथा एथलेटिक अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पदक....

जांजगीर- चांपा पुलिस सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील करती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!