Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रेकिंग न्यूज़ | दो महिला नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

नारायणपुर। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सली — पारो हप्का और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी को गिरफ्तार किया है। दोनों कुख्यात माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस से जुड़ी थीं और लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थीं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 12 बोर बीजीएल लॉचर बंदूक, 2 बीजीएल बम, 1 टिफिन बम, डेटोनेटर, 24 पेंसिल सेल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि ये नक्सली युवाओं की भर्ती, माओवादी प्रचार और पुलिस पर हमले की साजिश में शामिल थीं। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रतनपुर महामाया मंदिर में नवरात्रि पर की पूजा अर्चना

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!