Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: रामानुजगंज में पागल कुत्तों का आतंक, कलेक्टर ने दिए नगरपालिका को उचित कदम उठाने के निर्देश

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कुत्तों का आतंक एक फिर से देखने को मिल रहा है। जिससे लोग दहशत में है। बीते देर शाम को एक कुत्ते ने दो वर्ष के मासूम सहित आठ से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है।

दो वर्षीय बच्चे की गर्दन में श्वान के दांत से गहरा घाव बन गया है। आनन -फानन में बीते देर शाम बच्चे को रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार, नगर के 12वीं बटालियन मुख्यालय में बीते शाम एक श्वान अचानक घुसा और दो वर्षीय मासूम अनीशा शांडिल्य की गर्दन में काट दिया। इसके बाद आयुष पांच वर्ष, आकाश निराला 30 वर्ष को भी काट कर घायल कर दिया। इसके बाद सागर गैस एजेंसी में कार्य करने वाले सूरज अग्रवाल को भी काट लिया। वार्ड क्रमांक 13 के विजय रवि 50 वर्ष एवं संतोष ठाकुर की नौ वर्षीय बच्ची हिमांशी ठाकुर को श्वान ने काटकर घायल कर दिया।

See also  Ganesh Chaturthi: 24 कैरेट गोल्ड से सजे गणपति, 3.8 लाख अमेरिकन डायमंड्स से हुआ श्रृंगार; 48 किलो की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

शंकरगढ़ से जिला न्यायालय में पेशी में आए ग्रामीण को भी श्वान ने हमला कर घायल कर दिया है। सभी घायलों का इलाज 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका को उचित कदम उठाने के लिए निर्देश दिया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!